Morena News : सड़क बनाने की मांग काे लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Morena News : सड़क बनाने की मांग काे लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Morena News : मुरैना जिले के बिहार पुरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क बनवाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। वहीं ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए तहसीलदार से कहा कि अगर सड़क नहीं बनी तो पूरा गांव आत्मदाह करेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी।

यह है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला जिले के पोरसा जनपद पंचायत अतंर्गत बिहार पुरा गांव का है, जहां कई सालों से सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश में बारिश को दौर जारी है। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या और भी बढ़ती जा रही है। इसी परेशानी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित सभी जनप्रतिनिधियों से सड़क की मांग कर चुकें है।

इसके बाद भी इस पर अब तक गांव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे परेशान ग्रामीण आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माक की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर ग्रामीण कोई भी कदम उठाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की रहेगी।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews