
मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना रेलवे स्टेशन (Morena railway station) के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास बनी पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ गया। इसके बाद वहां से कूदने का प्रयास करने लगा। युवक अपनी नाबालिग छोटी बहन की मौत के बाद इंसाफ नहीं दिए जाने व पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कह रहा था।
यह भी पढ़े…Transfer : पुलिस विभाग में निरीक्षकों व कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
बता दे कि युवक ने टंकी पर चढ़कर इंटरनेट मीडिया पर लाइव वीडियो भी बनाया हैं, जिसमें जिन लोगों पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप था उनको अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बता रहा था। वहीं बार बार पुलिस को जागने के लिए कह रहा था। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस पहुंच गई। जहां लगभग आधा घंटे तक उसे समझाइश दी और इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया।जानकारी के मुताबिक इस्लामपुरा निवासी अमन उर्फ आरिश खान पुत्र नजर खान रेलवे स्टेशन के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया।
यह भी पढ़े…उपज की कम बोली लगाने पर नई गल्ला मंडी में किसान एवं व्यापारियों में हुआ विवाद, मारपीट के लागए आरोप
[dgv_vimeo_video id=”769096806″]
जब उसने इंटरनेट मीडिया पर लाइव चलाया तब कही जाकर परिजनों को पता चला उसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं सैंकड़ों की संख्या में भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने युवक अमन से मोबाइल पर बात की तो युवक इंसाफ दिलाने की बात कह रहा था काफी देर बाद पुलिस और नीचे खड़े परिजनों ने उसे समझाया तब वह नीचे उतरा। इसके बाद वह फूट फूटकर रोने लगा। उसने बताया कि उसकी 17 साल की बहन को गणेशपुरा में रहने वाले कुछ लोगों ने जहर देकर मार दिया। लेकिन इसके बावजूद आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे प्रताड़ित होकर वह अपनी जान देने के लिए टंकी पर चढ़ गया था। इसके बाद युवक को कोतवाली थाने लाया गया, वहीं इस मामले में मर्ग कायम कर आरोपियों पर मामला दर्ज करने की बात कही हैं।
[dgv_vimeo_video id=”769097016″]
