Morena News: वन विभाग की गोली से युवक की मौत, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

morena

 मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) नगर थाना क्षेत्र के अमोलपुरा में चम्बल के अवैध रेत (illegal sand) से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने गयी वन विभाग (forest department) की टीम ने गोली चलाई जिसमें शौच के लिए गए युवक की गोली लगने से मौत (death) हो गयी। मृतक के परिजनों ने घटना के बाद रोड पर चक्काजाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे वन विभाग की टीम अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा कर रही थी। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक डॉडरी के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली निकालकर पोरसा की तरफ जा रहा था उसी वक्त वन विभाग की टीम को देखकर चालक ने अमोलपुरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली को मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस की इस दिग्गज नेत्री का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने का प्रयास किया तो वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर दी। जिसमें शौच के लिए गए युवक के कंधे और हाथ मे गोली जा लगी। जिससे युवक महावीर सिंह पुत्र भीकम सिंह तोमर की मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि गोली मारने वालों के खिलाफ मामला दर्ज हो और मृतक के परिवार वालों को एक सरकारी नौकरी और सहायता राशि दी जाए।

यह भी पढ़ें… MP News: नेताजी, ऐसी क्या मजबूरी! ना मास्क – ना दूरी….

वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते मे निकल रही मारुति वैन का शीशा भी तोड़ दिया हैं। पुलिस ने वन विभाग के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में एएसपी राय सिंह नरवरिया का कहना है मृतक के परिजनों का आरोप है कि शौच के लिए गए युवक को वन विभाग की टीम ने 315 बोर की बंदूक से गोली मारी हैं। जिससे युवक की मौत हो गयी है। परिजनों ने चक्काजाम कर दिया था। परिजनों की मांग पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। मौके पर वन विभाग की बुलेरो गाड़ी भी जप्त की गई हैं। शव को पीएम हाउस भिजवा दिया हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews