मुरैना पुलिस की कार्रवाई,बलात्कार की धमकी देकर लूट करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार

मुरैना पुलिस की कार्रवाई,बलात्कार की धमकी देकर लूट करने वाली महिला गैंग गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले के कैलारस नगर में लूट करने वाली महिला गैग का पुलिस ने खुलासा किया गया है।  बीते रोज फरियादी अरमान खान जो कि अलापुर का रहने वाला है, उसने जौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि रविवार को वो जब अपनी पिकअप गाड़ी से अपने घर आलापुर गांव जा रहा था, तभी रास्ते में शुगर फैक्ट्री के सामने उसने अपनी गाड़ी को चेक करने के लिए रोका, तभी दो मोटरसाइकिल से तीन लोग आए और कट्टा लगा कर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे शुगर फैक्ट्री के सामने रेल पटरी के पास सुनसान एक घर में ले गए, जहां पहले से दो महिलाएं मौजूद थी। फिर चारों लोगों ने मारपीट कर उसकी जेब में रखे 28 हजार रुपए नगद और कागजात छीन लिए तथा उसके कपड़े उतार कर उसका वीडियो बना लिया। वहीं आगे फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने उसपर दबाव डालकर बुलवाया कि मैं जबर्दस्ती उस घर में घुसा था। राजकुमार जाटव नामक की महिला के साथ बलात्कार किया है। वहीं शिवचरण जाटव नाम के व्यक्ति ने पीड़ित को धमकी देते हुए  कहा कि अपने घर से दो लाख रुपये नगद लेकर आना नहीं तो उससे झूटे बलात्कार और हरिजन एक्ट के केस में फंसा दिया जाएगा।

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी निर्देशन में कैलारस थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपित महिलाओं को पकड़कर मामले का खुलासा किया है। पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम राजकुमारी पत्नी बंटी जाटव जोकि बंगस सुजानगडी हाल शुगर फैक्ट्री के सामने कैलारस की रहने वाली है और भारती पत्नी जीतेंद्र जाटव उम्र 20 साल निवासी मड़ा उपचा तहसील विजयपुर जिला श्योपुर हाल शुगर फैक्ट्री के सामने का होना बताया है। आरोपिगणों के द्वारा पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से पैसों की लूट को स्वीकार किया गया है। वारदात का खुलासा करने में थाना कैलारस के प्रभारी प्रवीण चौहान, उपनिरीक्षक अविनाश सिंह राठौर, उप निरीक्षक केके सिंह, विवेक शर्मा, महिला आरक्षक हिमानी राजावत, आरक्षक श्यामवीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews