मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की लूट का किया खुलासा

लूट का हुआ खुलासा

मुरैना, संजय दीक्षित। जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश किया है। पूरी कार्रवाई को अंजाम पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया , पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवं एसडीओपी गुरुवचन सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा की संयुक्त टीम द्वारा दिया गया।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिहोनिया के पुरावस रूपाटी रोड पर सूरज तोमर और सौरव उर्फ गौरव चौहान थाना सबलगढ़ क्षेत्र में घटित, लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल से लूटे गए सोने चांदी के जेवरात को बेचने के लिए जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर एसपी के निर्देशन में पुलिस की टीमें बनाकर घेराबंदी कर आरोपियों को रोका गया। उक्त आरोपी सूरज तोमर निवासी अखेपुरा थाना दिमनी एवं सिंटू उर्फ गौरव सिंह चौहान निवासी रूपाटी थाना अंबाह को रोककर चेक करने पर उनके कब्जे से प्लास्टिक के डिब्बे में सोने चांदी के आभूषण पाए गए। पूछताछ में सबलगढ़ में हुई ज्वैलर्स का लूट का माल आरोपियों के द्वारा स्वीकार किया गया और सफेद अपाचे मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त पाई गई थी, जिसे सूरज और सौरव के निवास से लूटे गए सोना चांदी के जेवरात जब्त किये गए हैं।

आरोपी संजय जाटव के निवास रामनगर पोरसा पहुंचे तो घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो जो कि थाना माता बसैया क्षेत्र से चोरी की गई थी, वह भी पुलिस ने जब्त की है। उक्त लोगों से पूछताछ पर सबलगढ़ कस्बा में ज्वेलर्स दीपक सोनी से लूट की घटना संजय जाटव पुत्र विजय जाटव रामनगर पोरसा, भूरा जाटव पुत्र केशव जाटव निवासी धनसुला का पुरा, संदीप पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी परोसा थाना गोरमी, अरुण पुत्र नेत्रपाल सिंह चौहान निवासी रूपाटी थाना अम्बाह एवं एक अन्य आरोपी द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा हाल ही में जिला दतिया एवं ग्वालियर में लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है । फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 10 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews