Morena News : सरेआम फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

arrest

Morena Crime News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि फायरिंग की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे एक ऐसा ही मामला स्टेशन थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास देखने को मिला जहां बदमाशों के द्वारा सरेआम फायरिंग की गई। सरेआम फायरिंग करने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह है मामला

बता दें कि छात्रा को डराने और उस पर ताबड़तोड़ नियत से गोली चलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया हैं, फायरिंग की सूचना मिलते ही हरकत में आई स्टेशन थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों को कट्टे व कारतूस के साथ दबोच लिया, घर पर फायरिंग करते बदमाशों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।

24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि अवंतीबाई कॉलोनी में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रंगदारी दिखाते हुए बदमाश पहुंच गए, छात्रा का घर समझकर पीयूष और मरिया ने कट्टा निकाला और पड़ोसी के घर पर फायरिंग कर दी। मरिया और पीयूष ने एक कट्टे से बारी-बारी से करीब तीन चार फायर छात्रा के पड़ोसी के घर के दरवाजे की दीवार पर किए, लगातार हो रही फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। जिससे पड़ोस में रहने वाले सभी लोग अंदर चले गए और फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने 24 घंटे बाद मुड़िया खेड़ा अंबाह बाई बाईपास के पास से दोनों आरोपियों को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”782975453″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews