
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पंचायत उप चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 45 पेटी अवैध शराब जब्त किया है। दरअसल, अवैध शराब, जुआ, सट्टा सहित कई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अशुतोष बागरी, अति. पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना
जिसके तहत पोलिंग बूथ चेक करने गए थाना प्रभारी चिन्नोनी अविनाश सिंह राठौड को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम भर्रा के अनार सिंह के पुरा में एक व्यक्ति पंचायत उप चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिये बडी मात्रा में शराब लाया है जो कि रात्रि के समय जिन गांव में चुनाव होना है वहां पर बांटी जायेगी।
आरोपी की तलाश जारी
सूचना मिलते ही SDOP, TI कैलारस के साथ थाना प्रभारी चिन्नोनी अविनाश सिंह राठौड द्वारा कार्रवाई करते हुए 45 पेटी अवैध देशी मदिरा जब्त किए। जिसकी कुल कीमत 2 लाख 25 हजार रूपये बताई जा रही है। वहीं, पुलिस को देखते ही आरोपी धर्मेंद्र सिकरवार अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने जिसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, फरार आरोपी धर्मेंद्र सिकरवार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
[dgv_vimeo_video id=”786518136″]
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

