Morena News : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में व्यक्ति के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Morena News : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में व्यक्ति के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Morena Police News : मुरैना पुलिस खुद ही अगर मनमानी पर उतर आये तो फिर जनता की सुरक्षा जिम्मा लिए बैठे उक्त विभाग के खिलाफ कार्यवाही कौन करेगा। पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य करती है एवं शासन द्वारा उसे ये भी अधिकार दिये जाते हैं कि वह किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न करे। लेकिन जब पुलिस ही रक्षक की जगह भक्षक का काम करेगी, तो आम जनता का भरोसा पुलिस से उठ जायेगा। एक ऐसा ही मामला दिमनी थाना क्षेत्र के रतिराम पुरा में देखने को मिला, जहां पुलिस के ही कुछ सिपाहियों ने फिल्मी स्टाइल बाइक से उतरकर व्यक्ति के घर पहुंचे और उसका नाम पूछने के बाद पिस्टल निकालकर पहले तो उसके मुंह में मारी जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा उसके बाद उसकी लात घूसों से मारपीट कर दी।

यह है मामला

मामला यहीं नहीं खत्म हुआ फरियाद अपनी फरियाद लेकर दिमनी थाने पहुंचा तो उसे निराश होकर वापस मुरैना की तरफ लौटना पड़ा। उसके बाद फरियादी के परिजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई, तो सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो पर कायमी करते हुए उक्त व्यक्ति को एमएलसी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

गंभीर रूप से हुआ घायल

बता दें कि दिनेश शर्मा उर्फ जस्सा अपने घर पर बैठा हुआ था तभी दिमनी थाने से मोटरसाइकिल पर सवार अर्जुन जाट ने फिल्मी स्टाइल में अपनी सर्विस रिवोल्वर निकाली और उस पर प्रहार कर दिया जिससे उसके नाक से खून बहने लगा उसके बाद अन्य आरक्षकों ने उसकी लात घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784380438″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews