Morena Railway Bridge Collapse: मुरैना में 100 साल पुराना रेलवे पुल गिरने से हादसा, आधा दर्जन मजदूर हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

Morena Railway Bridge Collapse: मुरैना में 100 साल पुराना रेलवे पुल गिरने से हादसा, आधा दर्जन मजदूर हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में रेलवे ब्रिज गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। यहां पर रेलवे का सदियों पुराना पुल गिर गया है। जिस वजह से पुल पर काम करने वाले मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि यहां पर नैरोगेज रेलवे ब्रिज को तोड़ने का काम चल रहा है।

हादसे में घायल हुए मजदूर

मुरैना जिले के अंतर्गत आना वाला क्षेत्र जौरा के पास क्वारी नदी पर बना नैरोगेज ट्रेन का पुल आज सुबह गिर गया। जिस वजह से वहां पर काम कर रहे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर मुरैना के जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मजदूर कर रहे थे काम

बता दें कि जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त पुल पर मजदूर काम कर रहे थे। वो उस पुराने पुल पर लोहा निकालने का काम कर रहे थे। मुरैना में गिरने वाला इस पुल को सिंधिया परिवार ने बनवाया था। लेकिन इस समय इस पुल का उपयोग नहीं हो रहा। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय पुल पर मजदूर काम कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews