Morena News -SI और महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए थे दोनों

Morena News -SI और महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए थे दोनों

मुरैना, संजय दीक्षित। ग्वालियर (Gwalior) में महिला आरक्षक के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ाए रामपुर थाने के पदस्थ थाना प्रभारी सुनील बारोरिया (SI Sunil Baroria) पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मुरैना एसपी (Morena SP) ने दोनों पुलिसकर्मियों (Policeman) को निलंबित (Suspended) करने का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर यह कार्रवाई बिना अनुमति के बाहर जाने पर पर की है।

जानकारी के अनुसार, मुरैना (Morena) जिले के रामपुर थाने के पदस्थ थाना प्रभारी सुनील बारोरिया का विवाह (Marriage) कंचन के साथ 2007 में हुआ था । सुनील की पोस्टिंग मुरैना होने के कारण वो ग्वालियर कम आता था। गुरुवार को दोनों किसी काम का कहकर मुरैना से ग्वालियर आ गए। वह अपने दोस्त वीकेश तोमर के मुरार में बीआरसी कॉलेज (BRC College) के सामने बने महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रूका था। पत्नी को कहीं से इसकी सूचना मिल गई।

इसके बाद शुक्रवार की सुबह पत्नी अपने भाई एवं रिश्तेदारों के साथ सीधे महालक्ष्मी अपार्टमेंट में पहुंच गई। यहां पर काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। काफी मशक्कत के बाद जब गेट खुला तो महिला कॉन्स्टेबल बाथरूम में जा छिप गई, जिसे पत्नी ने ढूंढ निकाला और जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कंचन ने महिला पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी थी।फ्लैट पर जमकर मारपीट और हंगामा करने के साथ ही पत्नी ने सौ नंबर डायल करके पुलिस को भी बुला लिया। मुरार थाना पुलिस सभी को थाने ले आई है, जहां पर पत्नी अपने पति के खिलाफ एफआइआर (FIR) दर्ज करा दी।

इसके बाद शनिवार को एसपी ने रामनपुर थाना टीआई और एक महिला आरक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग को बिना कोई सूचना दिए मुख्यालय से बाहर जाने पर कार्रवाई की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews