Morena : 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मकान पर चलाया बुलडोजर

Morena : 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मकान पर चलाया बुलडोजर

मुरैना,संजय दीक्षित। मध्यप्रदेश के मुरैना (morena) जिले में तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के बामोर थाना इलाके की फूलपुर गांव की बताई जा रही है। मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े… IPS अभद्रता मामले में पुलिस ने की दो FIR

बता दें कि वारदात थाने से महज 200 मीटर पर घटित हुई हैं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रशासन ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान को बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”749523729″]

यह भी पढ़े… मलेरिया से बचना है तो मच्छर से रहें सावधान, हो सकता है जानलेवा

गौरतलब है कि आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। तभी परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर हालत में बच्ची को ग्वालियर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था, जहां उसका इलाज जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”749523848″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews