मुरैना: कोरोना काल में चोरों के हौंसले बुलंद, एटीएम को तोड़ने का प्रयास विफल, घटना सीसीटीवी में कैद

मुरैना

 मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) में कोरोना के कारण पड़ी बंदी में चोरों (thieves) के हौंसले बुलंद हैं। आए दिन चोर, बदमाश सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस (police) की टीम जगह-जगह छापामार कार्यवाही करते हुए इन्हें पकड़ने में लगी हुई है। लेकिन फिर भी चोर वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) में लोग अपने घरों में कैद है जिस कारण चोर आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं। मुरैना में एटीएम (ATM) लूटने का प्रयास करने वाले चोर का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें… Transfer: एसपी रैंक के इन पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखे लिस्ट

चोर ने एटीएम लूटने के प्रयास में जब सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया तो सायरन बजने लगा। सायरन सुनते ही चोर भागने में सफल हो गया। सूचना मिलते ही तुरन्त पुलिस मौके पर पहुँच गयी। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब बजे एक युवक सेंट्रल बैंक के एटीएम को सरिया से तोड़ने का प्रयास करने लगा लेकिन फ्रंट डोर खोलने से पहले ही सायरन बज गया और चोर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

यह भी पढ़ें… MP Board: माशिमं का आदेश, जल्द तैयार हो 10वीं का परीक्षा परिणाम, शिक्षक संघ की बड़ी मांग

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया गया कि युवक सफेद शर्ट पहने हुए था जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। टीआई कोतवाली अतुल सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और चोर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। युवक की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है और वह सफेद शर्ट पहने हुए हैं। जिसकी तलाश के लिए टीम रवाना की गई हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews