मां ने ही की नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दूध पिलाने के बहाने ली मासूम की जान

मां ने ही की नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दूध पिलाने के बहाने ली मासूम की जान

मुरैना, संजय दीक्षित। चार दिन की नवजात बच्ची (girl child) को दूध पिलाने के बहाने एक माँ ने अपनी बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या (murder) कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्रान्तर्गत बाबड़ीपुरा निवासी शैलेन्द्र रावत अपनी पत्नी मंजू रावत का प्रसव कराने के लिये मुरैना जिला चिकित्सालय में लेकर आया था। यहाँ 30 अक्टूबर को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। लगभग डेढ़ माह पूर्व प्रसव होने के कारण बच्ची की स्थिति गंभीर थी और उसे तत्काल गंभीर शिशु गहन चिकित्सा इकाई में दाखिल कराया गया।इसी दौरान डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि बच्ची को दुग्धपान के लिये ले जाओ। काफी देर होने पर भी जब घरवाले बच्ची के साथ नहीं लौटे तो चिकित्सक स्टाफ ने तलाशी के बाद नवजात के पिता शैलेन्द्र रावत को फोन किया तो पिता ने फोन पर कहा कि बच्ची तो मर चुकी हैं। इतना सुनते ही नर्सिंग स्टाफ हरकत में आ गया। उन्होंने ऑन ड्यूटी डॉक्टर अंशुल को फोन पर सारी बात बतायी तो डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बहाने माता पिता को बुलाया। तब उन्होने देखा कि बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था।

जिला चिकित्सालय से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया हैं। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या करना सामने आया है। पुलिस ने मृत शिशु के माता-पिता व दादी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews