गुस्से में कांग्रेस विधायक अजब सिंह, कांग्रेस को सभी 6 सीटों पर हराने अन्न जल त्यागने का संकल्प, हाथी पर हुए सवार, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे ने भी जॉइन की बीएसपी

गुस्से में कांग्रेस विधायक अजब सिंह, कांग्रेस को सभी 6 सीटों पर हराने अन्न जल त्यागने का संकल्प, हाथी पर हुए सवार, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे ने भी जॉइन की बीएसपी

MP Election 2023 : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद शुरू हुए प्रदेश में बगावत के सुर तेज हो गए हैं, पार्टी ने मुरैना की दो सीटों पर वर्तमान विधायकों के टिकट काटकर दूसरे नेताओं को टिकट दे दिए, टिकट कटने से सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके समर्थक भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया, पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए अजब सिंह ने संकल्प लिया कि वे अब जिले की सभी 6 सीटों को हराने तक अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे , बाद में देर शाम उन्होंने बीएसपी ज्वाइन कर ली, उधर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रुस्तम सिंह के बेटे राकेश रुस्तम सिंह ने भी बीएसपी की सदस्यता ले ली।

टिकट कटने से नाराज अजब सिंह समर्थकों ने किया हंगामा 

कांग्रेस द्वारा मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह का टिकट काटकर कुलदीप सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बनाना स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अजब सिंह समर्थकों को रास नहीं आ रहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आक्रोश, लगाये मुर्दाबाद के नारे 

कुलदीप सिंह सिकरवार का टिकट घोषित होने के बाद अजब सिंह कुशवाह समर्थक और सैंकड़ों की संख्या में कुशवाह समाज के लोग मुरैना शहर स्थित पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अजब सिंह के कार्यालय पर एकत्रित हुए तथा उन्होंने अजब सिंह कुशवाह के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया।

जिले की सभी 6 सीटें हराने तक अन्न जल त्यागने का संकल्प 

विधायक अजब सिंह कुशवाह बोले यह मेरा प्रण है अब मैं कांग्रेस की 6 की 6 सीट हराकर ही घर बैठूंगा क्योंकि कांग्रेस ने मेरे साथ धोखा किया है मैंने कांग्रेस पर भरोसा किया और चुनाव जीतकर उनको सीट निकाल कर दी परंतु कांग्रेस ने मेरे साथ गद्दारी की है जिसका खामियाजा भुगतेगी अब कांग्रेस उन्होंने कहा कि मैं जब तक अन्न पानी ग्रहण नहीं करूंगा जब तक कांग्रेस की 6 की 6 सीटों को नहीं हरा दूंगा।

[dgv_vimeo_video id=”876428841″]

उधर देर शाम अजब सिंह ने बहुजन समाज पार्टी को ज्वाइन कर लिया, अजब सिंह ने कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ इसका जवाब मेरे क्षेत्र की जनता देगी , मैंने 2018  में विषम परिस्थिति में सीट निकालकर दी लेकिन कमलनाथ ने मुझे और मेरे क्षेत्र की जनता को धोखा दिया इसलिए मैंने तय किया कि ऐसे घर में नहीं रहना इसलिए मैंने घर वापसी कर ली ।

[dgv_vimeo_video id=”876429097″]

[dgv_vimeo_video id=”876429395″]

उधर पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रुस्तम सिंह के बेटे राकेश रुस्तम सिंह ने भी आज बीएसपी का दामन थाम लिया , उन्होंने बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम के सामने पार्टी के सेंट्रल कार्यालय दिल्ली में बसपा की प्राथमिक सदस्यता ली।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews