श्रमजीवी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

श्रमजीवी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुरैना। संजय दीक्षित।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई मुरैना के तत्वावधान में आज मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश के पशुपालन एवं मुरैना जिला प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस 9 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की है कि भोपाल स्थित पत्रकार भवन के लिये भूमि प्रदान की जावे, जिससे नवीन अत्याधुनिक भवन का निर्माण हो सके। वहीं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जावे, कांग्रेस द्वारा अपने चुनावी बचन पत्र में इसका उल्लेख किया गया था। इसी तरह लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं का निराकरण जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया जावे। इस अवसर पर अध्यक्षीय मंडल के सदस्य राजकुमार दुबे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम, संभागीय अध्यक्ष करतार राजपूत, जिला अध्यक्ष घनश्याम डण्डौतिया, मुकेश शर्मा, संतोष श्रीवास, संजय दीक्षित, संतोष शर्मा, नीरज खेमरिया, देवेन्द्र राजपूत, समशेर खान सहित अनेकों पत्रकार उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews