मुरैना में जनपद पंचायत के सरकारी क्वार्टर में चौकीदार की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुरैना में जनपद पंचायत के सरकारी क्वार्टर में चौकीदार की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुरैना, संजय दीक्षित। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरैना (morena) जनपद कार्यालय (office) के पीछे बने शासकीय क्वार्टर में रह रहे चौकीदार (watchman) की हत्या (murder) कर दी गई। रविवार की देर रात चौकीदार का शव (dead body) मिला है। पुलिस (police) को सूचना मिली कि जनपद के पीछे सरकारी क्वार्टर में रह रहे चौकीदार जादों सिंह त्यागी, उम्र 58 वर्ष का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। चौकीदार मूल रूप से धौलपुर जिले के चेना का पुरा गांव का रहने वाला है और मुरैना में नौकरी करते हुए क्वार्टर में अकेला ही रहता था।

यह भी पढें… कोरोना के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण हैं आने वाले दो हफ्ते, सजगता ही समाधान

बताया गया कि चौकीदार का सिर फूटा हुआ और शव जमीन पर पड़ा हुआ था। शव के पास में फूटी हुई चूड़ियां मिली है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण चौकीदार की हत्या की गई है। चौकीदार के कमरे में उसकी नातिन की शादी के कार्ड भी मिले हैं जो 7 मई को होने वाली थी। लोगों ने बताया कि चौकीदार के क्वार्टर के सभी गेट खुले पड़े थे और बाहर अंधेरा था। चौकीदार के पास में रहने वाले कुछ लोगों ने लाइट जलाई तो फर्श पर चौकीदार का शव पड़ा हुआ मिला।

यह भी पढें… बीजेपी नेता पर अफवाह फैलाने का आरोप, एसडीएम ने जारी किया नोटिस

मामले का पता चलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुँच गयी। और एमएस रोड तक डॉग सूंघता हुआ पहुँचा लेकिन फिर वपास आ गया। कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम हाउस भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews