नवनियुक्त एएसपी ने कहा- “महिलाओें की सुरक्षा और अपराध को रोकना पहली प्राथमिकता”

नवनियुक्त एएसपी ने कहा- “महिलाओें की सुरक्षा और अपराध को रोकना पहली प्राथमिकता”

संजय दीक्षित/मुरैना। नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि बेटियां सुरक्षित रहें, सड़क पर चलते समय अपने आप को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें, घर से निकलते समय मन में कोई डर न हो।  वो ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां अपराध पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। अपराधियों के मन में पुलिस का भय रहेगा, जिससे वह कोई भी घटना को अंजाम न दे सकें। महिलाओें की सुरक्षा और अपराध को रोकना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज की बेटी व महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित रहें। ऐसी हमारी पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी। अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि चोरी की घटनाएं बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। रात्रि में पुलिस गश्त पर हमेशा तैनात रहेगी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इसके साथ ही थाने पर जब कोई भी फरियादी आता है तो उसके मन में न्याय पाने की उम्मीद होती है। ऐसे बहुत मामले होते हैं, जिनमें जांच के बाद ही कार्रवाई किया जाना संभव हो पाएगा, लेकिन थाना प्रभारी अगर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर न्याय दिलाने का भरोसा देंगे तो फरियादी निराश नहीं लौटेंगे। अगर आम जनता किसी भी अधिकारी को फोन करते हैं तो तुरन्त रिसीव किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews