नवागत SP अनुराग सुजानिया ने किया पदभार ग्रहण, बोले- ‘अवैध कारोबार नहीं करेंगे बर्दाश्त’

नवागत SP अनुराग सुजानिया ने किया पदभार ग्रहण, बोले- ‘अवैध कारोबार नहीं करेंगे बर्दाश्त’

मुरैना| संजय दीक्षित| नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण किया है।एसपी श्री सुजानिया ने चर्चा के दौरान बताया कि जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। जो उन पर पैनी नजर रख सकेंगी।जिले में अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

मुरैना जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से पदोन्नति होकर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ बने अनुराग सुजानिया ने पुलिस अधीक्षक के पद पर मुरैना लोटे है।उन्होंने कहा कि करोना जैसी महामारी के बढता संक्रमण भी चिंता का विषय है । लोगों को इसके प्रति सजग रहना होगा जो सरकार द्वारा गाइड लायन तय की गई है।उसका पालन करना चाहिए । पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखकर जन सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। इस संबंध में कलेक्टर मेडम से चर्चा करने के बाद जो बेहतर कार्य होगा उसको जरुर करेंगे ।उन्होंने कहा मुरैना से जाने के बाद काफी बदलाब हुआ है।कुछ समय बाद आने वाले चुनावों के सबाल पर उनका मानना था कि चुनाव शांतिपूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा। यहां बतादें कि अनुराग सुजानिया एक युवा तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी है।उन्हें मुरैना की भोगोलिक और सामाजिक स्थिति का काफी ज्ञान है। उनकी कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता के कारण ही मुरैना में पदस्थ किया गया है। शहर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर भी जोर दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews