अब डायल 100 घर जाकर करेगी FIR दर्ज, ADG ने दिखाई हरी झंडी

अब डायल 100 घर जाकर करेगी FIR दर्ज, ADG ने दिखाई हरी झंडी

मुरैना।संजय दीक्षित।

मध्यप्रदेश में पुलिस की 100 डायल एफआरवी घर जाकर लोगों की समस्या सुनेगी और एफआईआर दर्ज करेगी।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी विवेक जौहरी समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में निर्णय लिया था।जिसके बाद आज 100 डायल एफआरवी गाड़ियों रवाना किया गया।एडीजी डीपी गुप्ता ने दो 100 डायल एफआरवी एक देहात थाना और एक सिटी थाने की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि पुलिस विभाग सुधारात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत वन स्टेप अप होकर काम करेगा।जिसके लिए डायल 100 एफआरवी (फर्स्ट रेस्पांस व्हीकल)लोगों की शिकायत पर घर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी।अति गभीर मामलों को छोड़कर सामान्य मामलों में 100 डायल घर पर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी।कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई भी व्यक्ति बाहर न निकले और छोटे छोटे मामलों में व्यक्तियों को घर बैठे 100 डायल की सुविधा मिल सकेगी। आमजन को एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर भी नही लगाने पड़ेंगे।इसलिए फिलहाल दो जगह के लिए 100 डायल को घर घर जाकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए रवाना किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews