मुरैना- चोरी की 7 मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

मुरैना- चोरी की 7 मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की 7 मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। बरामद की गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 4 लाख रूपये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कर्मचारी कर रहे थे हड़ताल की तैयारी, सरकार लाई अध्यादेश और काम पर लौटे कर्मचारी

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अतुल सिंह ने मुखबिर की सूचना से आरोपी सतेंद्र सिंह जाटव निवासी मुंगावली के कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की है। टीआई कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक आरोपी थाने के सामने से बिना नंबर की मोटरसाइकिल लेकर गुजर रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से आरोपी को रोककर गाड़ी के कागजात मांगे जो आरोपी के पास नहीं थे। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने ग्वालियर, मुरैना से हीरो होंडा स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के घर मुंगावली से हीरो कंपनी की 7 मोटरसाइकिल जब्त की गई है जिनकी कीमत करीब 400000 बताई गई है। एक मोटरसाइकिल न्यायालय के द्वारा फरियादी को वापस कर दी गई है तथा अन्य मोटरसाइकिल मालिकों को सूचना दी गई है। आरोपी 3 से लेकर 5 हजार रूपये में चोरी की मोटरसाइकिलों को अन्य शहरों में भी बेचता था। इस कार्रवाई में टीआई अतुल सिंह, उपनिरीक्षक बालकुमार, प्रधान आरक्षक अनिल दोहरे, विनोद सिंह, सत्यवीर ,प्रेम नारायण, आरक्षक शिवप्रताप ,रविंद्र सिंह, रामकिशन राठौर ,अवधेश सिंह सिकरवार, अशोक गुर्जर, कुलदीप भदोरिया की अहम भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews