मगरमच्छ के मिलने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मगरमच्छ के मिलने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मुरैना, संजय दीक्षित| देवगढ़ थाना क्षेत्र के नंदपुरा गाँव की नहर के पास खेत में मगरमच्छ (Crocodile) के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।सूचना से मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों ने नंदपुरा गांव में पहुंचकर नहर के पास बने गेंहू के खेत मे पहुंचकर अधिकारियों ने लाठी डंडों से रस्सी से बांधकर उसका रेस्क्यू (Rescue) किया। उसके बाद उसे चंबल राजघाट किनारे नदी में छोड़ दिया गया ।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नंदपुरा गांव में नहर के किनारे होकर मगरमच्छ गेहूँ के खेत मे पहुंच गया था। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीण डर गए और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चलाया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा लिया।

मगरमच्छ नहर किनारे धीरे धीरे गेहूं के खेत मे पहुँच गया था। नहर में जानवरों को पानी पिलाने व नहाने के लिए जाने से लोग कतरा रहे थे। ग्रामीणों का कहना कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से मगरमच्छ नहर में आ रहे हैं जो मानव जीवन के लिए घातक हैं।मगरमच्छ का पकड़कर राजघाट में चम्बल किनारे सुरिक्षत जगह पर छोड़ दिया। फिलहाल वन विभाग इस बात का पता लगाएगा कि मगरमच्छ कहाँ से आया हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews