3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

3500 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने एक बार फिर रिश्वत (Bribe)लेते एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस (Gwalior Lokayukta Police) ने मुरैना जिले के एक पटवारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी एक किसान से जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत मांग रहा था। पटवारी अरुण दंडोतिया के खिलाफ भगवान सिंह नागर ने शिकायत की थी।

छापे टीम में शामिल लोकायुक्त इन्स्पेक्टर ब्रजमोहन नरवरिया ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि भगवन सिंह नागर ने 27 अगस्त को  ग्वालियर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया था कि उन्होंने मुरैना जिले के गंज रामपुर में 2 बिस्वा जमीन खरीदी है जिसका नामांतरण कराने के बदले पटवारी अरुण दंडोतिया 7 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

ये भी पढ़ें – MP : शासन की बड़ी तैयारी, शमन शुल्क निर्धारण पर कैबिनेट में पेश होगा प्रस्ताव, आमजन को मिलेगी राहत

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने फरियादी को एक टेप रिकॉर्डर दिया।  फरियादी ने लोकायुक्त की समझाइश के बाद पटवारी से बात की और 3500 रुपये पर सौदा तय हुआ। पटवारी अरुण दंडोतिया ने आज बुधवार को रिश्वत की राशि देने के लिए बुलाया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : गणेश चतुर्थी पर चांदी सस्ती, ये है 10 ग्राम सोने का भाव

आज जैसे ही भगवान सिंह ने रिश्वत की राशि 3500 रुपये पटवारी अरुण दंडोतिया को दी, पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews