पूजा अर्चना के बाद बोले मंत्री, ‘कांग्रेस के कर्म खराब, जनता कांग्रेस को पानी पिला-पिलाकर भगा देगी

पूजा अर्चना के बाद बोले मंत्री, ‘कांग्रेस के कर्म खराब, जनता कांग्रेस को पानी पिला-पिलाकर भगा देगी

मुरैना| संजय दीक्षित| मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने पदभार ग्रहण करने से पहले पूजा अर्चना की और इसके बाद विभाग का मौका मुआयना किया। मौका मुआयना करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के आमजन को निरंतर पेयजल की आपूर्ति की उचित व्यवस्था की जाए। मध्यप्रदेश के आमजन के लिए निरंतर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना ही एकमात्र मेरा लक्ष्य है।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल के लिए संचालित समूह जल नल योजना की देखरेख की जाए और प्रदेश में सुनियोजित ढंग से क्रियान्वयन किया जाए ।पानी की समस्या को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक में चर्चा की जाएगी। पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना का कहना है कि पदभार के बाद मैंने अधिकारियों के साथ चर्चा की और चर्चा में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पीने का पानी गंदा ना मिले। जिससे की बीमारी पैदा उत्पन्न न हो।आमजनता को गंदा पानी पीने से निजात मिल सके इसके लिए सभी अधिकारियों से विस्तृत रूप में चर्चा की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जनता को हम स्वच्छ पानी पिलाएंगे जनता कांग्रेस को पानी पिलाएगी। मध्यप्रदेश के हित में क्या-क्या अच्छा हो सकता है इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। विभाग हमारा जनता से जुड़ा हुआ है हम भी जनता से जुड़े हुए हैं। जनप्रतिनिधि का मतलब होता है जनता से जुड़ना जनता के हित में जो भी कार्य किए जाएंगे। हमारा कर्तव्य है कि जो जिम्मेदारी हमें दी गयी हैं उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे।चर्चा के दौरान मंत्री कंषाना ने कहा कि कांग्रेस के कर्म इतने खराब हैं कि जनता का पानी पीकर वे खुद ही भाग जाएंगे ।उसमें इतना दम कम नहीं है कि बीजेपी से टक्कर ले सके ।मध्य प्रदेश के लोगों को स्वछ पानी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews