OLX पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

OLX पर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित| ओएलएक्स (OLX) के माध्यम से ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) किया है| आरोपियों के कब्जे से 219 फर्जी पेटीएम अकाउंट, विभिन्न कंपनियों की 5 मोबाइल, एक i10 कार जब्त की गई है। पकड़ाए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है|

जानकारी के मुताबिक, नूराबाद थाना पुलिस ने ओएलएक्स वेबसाइट पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के दिशा निर्देशन में एसडीओपी बानमोर डॉ अरविंद ठाकुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान के तहत नूराबाद थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्वालियर रोड पर स्थित सेठ सांवरिया होटल के सामने चार व्यक्ति कार में बैठे हुए हैं। जो फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट कर उनमें पेटीएम अकाउंट फर्जी तरीके से एक्टिव कर ओएलएक्स वेबसाइट पर विज्ञापन डालकर लोगों से अकाउंट में पैसा डलवा कर फर्जी तरीके से धन लाभ अर्जित कर रहे हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र गोविल ने मय फोर्स के सांवरिया सेठ होटल के सामने बैठे चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 219 फर्जी पेटीएम अकाउंट, विभिन्न कंपनियों की 5 मोबाइल एक i10 कार जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 306/20 धारा 419, 420, 468, 471 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। अन्य ठगी के मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चारो आरोपी पलवल, भरतपुर, राजगढ़ और गुना के रहने वाले हैं। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी शैलेंद्र गोविल, उपनिरीक्षक प्रज्ञयाशील, आकाश भूपेंद्र, सायबर सेल के उपनिरीक्षक अभिषेक जादौन की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews