पुलिस ने 13 हजार रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 13 हजार रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवम एसडीओपी के निर्देशन में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देशन में पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह ने मुखबिर की सूचना से स्वयं के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर ₹13000 के इनामी व हत्या के प्रयास में फरार आरोपी चिंटू उर्फ भगवान सिंह तोमर को ग्लैमर होटल थाना गोरमी से गिरफ्तार किया है।

उक्त निगरानी आदतन अपराधी चिंटू उर्फ भगवान सिंह तोमर उम्र 35 साल निवासी छोटी कोथर पर थाना पोरसा में लगभग दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। वर्तमान में थाना जौरा से ₹8000 वह थाना पोरसा में ₹5000 का इनाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा घोषित किया गया था ।जिसे आज मुखबिर की सूचना से होटल ग्लैमर गोरमी से गिरफ्तार किया है । आरोपी की तलाशी ली तो उसकी कमर से एक 315 बोर का कट्टा एवं दो जिंदा राउंड जप्त किया गया है ।

उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने में पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह, उपनिरीक्षक पवन भदौरिया, धर्मेंद्र मालवीय, नीलम यादव, उप निरीक्षक राजेश सिंह कुशवाह, कप्तान सिंह,आर अनिल दोहरे, कुलदीप दोहरे, गजेंद्र लोधी, रविंद्र बरैया, संदीप सिंह, मनोज, लोकेश राजावत, राहुल पटेल एवं प्रियंका दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews