पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

सबलगढ़,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मुरैना (Morena) जिले की सबलगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने मोटरसाइकिल का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर एक व्यक्ति जयपुरिया के बाग के पास खड़ा है। इस आधार पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भाग रहा था, जिसे फोर्स की मदद से रोक कर पकड़ा। मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर आरोपी ने नहीं होना बताया। मोटरसाइकिल किसकी है तो नाम बदल कर कर बताया गया। फिर आरोपी को पकड़ कर थाने ले आए उसकी निशानदेही पर 15 बाइक बरामद की। इन मोटरसाइकिल की बाजार कीमत 9 लाख 50 हजार रुपए है।

गौरतलब है कि सबलगढ़ थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बहुत घटनाएं घटित होती है, क्योंकि मात्र 14 किलोमीटर दूरी पर राजस्थान की सीमा चंबल के उस पार लगी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews