पुलिस ने इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस ने इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया, कट्टा और कारतूस बरामद

मुरैना, संजय दीक्षित। पुलिस ने 13 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवं एसडीओपी के निर्देशन में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह ने मुखबिर की सूचना से अपने नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर 13000 के इनामी व हत्या के प्रयास में फरार आरोपी चिंटू उर्फ भगवान सिंह तोमर को ग्लैमर होटल थाना गोरमी से गिरफ्तार किया है।

ये निगरानी आदतन अपराधी चिंटू उर्फ भगवान सिंह तोमर पर थाना पोरसा में लगभग दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध है। वर्तमान में थाना जौरा से 8000 और थाना पोरसा में 5000 का इनाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा घोषित किया गया था जिसे मुखबिर की सूचना से होटल ग्लैमर गोरमी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी ली तो उसकी कमरे से एक 315 बोर का कट्टा एवं दो जिंदा राउंड जप्त किया गया। इस बदमाश को गिरफ्तार करने में पोरसा थाना प्रभारी अतुल सिंह, उपनिरीक्षक पवन भदौरिया, धर्मेंद्र मालवीय, नीलम यादव, उप निरीक्षक राजेश सिंह कुशवाह, कप्तान सिंह,आर अनिल दोहरे, कुलदीप दोहरे, गजेंद्र लोधी, रविंद्र बरैया, संदीप सिंह, मनोज, लोकेश राजावत, राहुल पटेल एवं प्रियंका दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews