अवैध हथियार की खेप लेकर जा रहा युवक पकड़ाया, 9 देसी कट्टे जब्त

अवैध हथियार की खेप लेकर जा रहा युवक पकड़ाया, 9 देसी कट्टे जब्त

मुरैना, संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (SP Anurag SUjania) द्वारा जिले में विधान सभा उप चुनाव (Byelection) को शांतिपूर्वक सम्पन्न करने हेतु अवैध हथियार, स्थाई वारंटी आदि की धरपकड़ का अभियान सरगमी से चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना सिविल लाइन मुरैना ने वाहन चैकिंग के दौरान खेप लेकर जा रहे युवक के कब्जे से 9 देशी कट्टे जब्त किये हैं|

मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मुरैना गाँव दाउजी मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अवैध हथियारों को लेकर किसी को बेचने की फिराक में इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के रवाना होकर मुरैना गाँव के पास पहुंच कर झाड़ियों में छुपकर देखा तो वहां एक व्यक्ति कपड़े का थैला लिये खड़ा था।तभी पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश पुत्र रामस्वरूप राठौर उम्र 47 साल नि. मुरैना गाँव का होना बताया|

मौके पर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी दिनेश राठौर के कब्जे से मिले थैले को खोल कर देखा तो उसमे देशी हाथ के बने 315 बोर के 9 कट्टे रखे मिले 7 कट्टे पीतल के 2 कट्टे लोहे के जप्त किए गए।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पेन्ट की दाहिनी जेब से 24 राउण्ड 315 बोर के रखे मिले। आरोपी के खिलाफ धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews