बिक्री के लिए जा रही लाखों की शाराब से भरे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा

बिक्री के लिए जा रही लाखों की शाराब से भरे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा

मुरैना, संजय दीक्षित| फूलपुरा रोड कैलारस बॉर्डर के पास पुलिस (Police) ने शराब से भरे कंटेनर को पकड़ा है| शराब की कीमत लगभग ढाई लाख बताई जा रही है| पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के निर्देशन में अवैध शराब माफियाओं के विरोध कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देशन में जौरा थाना प्रभारी डीएस कुशवाह को रात्रि गश्ती के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आइसर कंटेनर फूलपुरा रोड कैलारस बॉर्डर के पास खड़ा हुआ है। उसमें से शराब की पेटियां गाड़ी में भरकर अन्य जगह बिक्री के लिए ले जाई जा रही है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना से फुलपुरा पर जाकर देखा तो एक आयशर कंटेनर एचआर 61 बी 1778 खड़ा हुआ था। कंटेनर के पास कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, कंटेनर खुला हुआ पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो उसमें करीब 45 पेटी अंग्रेजी शराब एपिसोड की भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आयशर कंटेनर और शराब की कुल कीमत करीब साढे 12 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया है। उक्त कार्रवाई में जौरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक कपिल पाराशर, गजेंद्र सिंह, आरक्षक सीताराम, भूपेंद्र सिंह, मुकेश और विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews