पुलिस ने ईनामी बदमाश को पकड़ा, ऑपरेशन प्रहार के तहत की कार्रवाई

पुलिस ने ईनामी बदमाश को पकड़ा, ऑपरेशन प्रहार के तहत की कार्रवाई

मुरैना, संजय दीक्षित

मुरैना में पुलिस ने 5 हजार के ईनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है।  पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह एवं सीएसपी सुधीर सिंह कुशवाहा के निर्देशन में फरार स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन प्रहार में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय चानना को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोबाइल लूट का आरोपी हवेली का पूरा गलेथा में घूम रहा है । जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5  हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।पुलिस ने मुखबिर की सूचना से घेराबंदी करते हुए हवेली के पुरा में दबिश दी और आरोपी प्रदीप उर्फ छिंगगा पुत्र अशोक सिंह सिकरवार हवेली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews