घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने छुड़ाया अपहृत आरक्षक, गाड़ी छोड़ बदमाश फरार, इलाके में दहशत

Police

Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने इस कदर अपना खौफ जमा रखा है कि आम जनता क्या अब तो पुलिस के भी पसीने छूटने लगे हैं। यहां आए दिन लूट, हत्या और गोली चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वो पुलिसवालों वालों पर भी हाथ डालने से संकोच नहीं करते। जिसका एक ताजा मामला सिविल लाइन थाने से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने मिलकर आरक्षक का पहले अपहरण किया फिर उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला

दरअसल, मामला कल शाम 7 बजे का है जब सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक रामकुमार सिकरवार समन की तामील कराकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वो न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ठेले पर मोमोज खाने लगे। तभी वो गुंडे स्कॉर्पियो से आए और दुकानदार को बुलाने लगे। जब दुकानदार को जाने में देरी हुई तो वो गाड़ी से उतरकर उसके साथ हाथापाई करने लगे। तभी आरक्षक ने उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया।

परिचय बताने पर भड़के बदमाश

इस दौरान आरोपियों ने कहा कि, तुम बीच में मत पड़ो। तब रामकुमार ने बताया कि वह पुलिस में है तो वो और ज्यादा भड़क गए। जिसके बाद अपशब्द कहते हुए उन बदमाशों ने कॉन्स्टेबल को पीटना शुरू कर दिया। केवल इतना ही नहीं, बदमाशों ने आरक्षक को जबरदस्ती स्कॉर्पियो में डाला और खनेता गांव से आगे एक सुनसान जगह पर ले गए और जमकर पीटाई की। जिसके बाद गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकले।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद कॉन्स्टेबल रामकुमार सिकरवार किसी तरह वहां से सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और आरोपी कल्ला, रवि किरार, मोनू किरार, शिशुपाल किरार, सचिन और निखिल किरार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले को लेकर पुलिस विभाग का कहना है कि उन्होंने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews