मुरैना में रेत डंपिंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 ट्रॉली से अधिक रेत जब्त

morena news

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेत के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में नूराबाद पुलिस ने अवैध तरीके से रेत डंप कर रही रेलवे लाइन निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 150 ट्राली से अधिक रेत जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर ट्रॉली चंबल नदी का रेत लेकर जा रहा था। तभी नूराबाद थाना पुलिस ने उसका पीछा करते हुए GRS प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अंदर ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। जब कंपनी के अंदर जाकर चेकिंग की गई तो करीब 150 से अधिक ट्रॉली रेत डंप कर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि यह कंपनी रेलवे लाइन निर्माण कार्य करती है। जिसमें चंबल का रेत का प्रयोग किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”895588263″]

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नूराबाद थाने में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचित भी कर दिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”895588418″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews