बिजली कंपनी के डीजीएम को बंधक बनाने पर टीआई लाइन अटैच, कलेक्टर ने दिए आदेश

बिजली कंपनी के डीजीएम को बंधक बनाने पर टीआई लाइन अटैच, कलेक्टर ने दिए आदेश

भोपाल/मुरैना।

मध्य प्रदेश के मुरैला जिले में पुलिस विभाग पर बिजली बिल का करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए का बकाया है। सिटी कोतवाली टीआई कुशल भदौरिया बिजली कंपनी के डीजीएम को थाने बुलाकर उनसे बिल में संशोधन करने के लिए दबाव बनाया था। जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के संगठन मप्र यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंप्लाइज एवं इंजीनियर्स की ओर से टीआई पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। सोमवार को मुरैना कलेक्टर के साथ यूनाइटेड फोरम की बैठक प्रदेश संयोजक श्री व्ही के एस परिहार जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कलेक्टर ने पुलिस निरीक्षक को लाइन अटैच करने के आदेश दिए हैं साथ ही एक जांच कमेटी भी गठित करने के लिए कहा है।

दरअसल, सिटी थाना टीआई कुशल भदौरिया ने अपने सिपाही भेजकर बिजली कंपनी के डीजीएम आरएस भदौरिया को थान में घंटों बिठाए रखा था। साथ ही उनपर दबाव भी बनाया था कि वह पुलिस विभाग के आने वाले बिजली बिलों को संशोधन करें और लिखित में यह आश्वासन दें तभी उन्हें थाने से जाने दिया जाएगा। इस बात को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने गुरुवार को आंदोलन किया। उनकी मांग थी कि निरीक्षक पर कार्रवाई की जाए अन्यथा वह बिजली सप्लाई बंद कर देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews