प्रभात झा का चैलेंज, कमलनाथ एक भी सीट पर जीत का दावा करके बता दें, जिंदगी भर गुलामी करूंगा

prabhat-jha

मुरैना, संजय दीक्षित| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में उपचुनाव (Byelection) में जीत के लिए नेताओं द्वारा बड़े बड़े वादे और दावे किये जा रहे हैं| अब भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा (Prabhat Jha) ने बड़ा दावा किया है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) को चैलेंज दिया है| भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बानमोर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए भाजपा नेता झा ने कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ ठेकेदार हैं बाकी सब बेलदार हैं। कमल नाथ को चुनौती है कि 28 सीट में से एक भी सीट का दावा कर के बता दें कि ये सीट जीतूंगा तो में जिंदगी भर गुलामी करूंगा।

प्रभात झा ने कहा उद्योगपति कमलनाथ ने प्रदेश के सचिवालय को भी दलालों का अड्डा बना रखा था।वही दूसरी तरफ किसान का बेटा शिवराज सिंह जिन्होंने इस प्रदेश के किसानों और गरीबों की चिंता की है। एक बार फिर से रघुराज सिंह कंषाना को विजय बनाकर शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाएं। उद्योगपति कमलनाथ ने तबादला उद्योग चला रखा था। सचिवालय सेवा का केन्द्र था उसको भी नहीं छोड़ा हैं। लोगों ने यह देखा था कि इंदौर से 500-500 के नोटों से भरीं शूटकेस निकले थे। श्री झा ने कहा कि किसान का दर्द कैसे समझेंगें |

कमलनाथ को रबी और खरीफ की फसलों तक का नहीं पता
भाजपा नेता ने कहा मैं चुनौती देता हूं इन्हें रबी और खरीफ की फसलों तक का नहीं पता हैं। कांग्रेस ने अपने बचन पत्र तक को फाड़ कर फेंक दिया था। यह सिर्फ धंधा करने में जुटे हुए हैं। श्री झा ने कहा कि रघुराज की जीत शिवराज की जीत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसे कोरोना से लोग भागते हैं वैसे ही कांग्रेस से लोग भागने लगे हैं आप सभी इस संक्रमण का एहतियात के साथ इस पुनीत कार्य के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता रघुराज सिंह कंषाना के साथ पारविारिक भाव के साथ जुड़ गया है हर कायकर्ता अपने आप को प्रत्याशी मान कर कार्य करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews