इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

मुरैना,संजय दीक्षित

सबलगढ़ में बीजेपी नेत्री के अस्पताल में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, परिजनों की मांग थी कि महिला का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाए लेकिन प्रशासन के दबाव के कारण उसका पोस्टमार्टम उप स्वास्थ्य केंद्र में ही कर दिया गया और महिला को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार अशर्फी पत्नी राकेश रावत उम्र 24 साल निवासी मांगरोल करीब पांच-छह महीने की गर्भवती थी और प्राइवेट केडी शर्मा नर्सिंग होम में चेकअप कराने के लिए आई थी। उन्हें डॉक्टर राजेश शर्मा के द्वारा भर्ती करा दिया गया था लेकिन डॉक्टर मरीज को भर्ती करने के बाद किसी शासकीय कार्य से कहीं चले गए। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई जब उसकी हालत बिगड़ी हुई देखी तो निजी नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने महिला का उपचार शुरू कर दिया। थोड़ी देर में उपचार के बाद महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। इसपर निजी अस्पताल के स्टाफ ने महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों का कहना था कि प्राइवेट नर्सिंग होम में ही मौत हो गई थी लेकिन सरकारी अस्पताल में उसको शिफ्ट कर दिया गया था। इसी बात को लेकर काफी नोकझोंक हुई और हंगामा चलता रहा।इस दौरान निजी अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर गायब हो गए। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। काफी देर बाद प्रशासन के दबाव के कारण परिजनों ने उसका मेडिकल वहीं अस्पताल में करा दिया और मृत महिला के शव को लेकर वापस अपने घर चले गए। पुलिस थाना सबलगढ़ में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews