रामनिवास रावत बोले- सरकार गिराने वाले गद्दार नेताओं को जनता सिखाएगी सबक

रामनिवास रावत बोले- सरकार गिराने वाले गद्दार नेताओं को जनता सिखाएगी सबक

मुरैना, संजय दीक्षित। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कमलनाथ सरकार को गिराने वाले गद्दार नेताओं को चंबल की जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस के सिपाही प्रदेश में फिर से कमलनाथ सरकार बनाने का संकल्प लेकर चुनावी समर में कूद पड़े हैं। वे सोमवार को मुरैना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई के शहर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में प्रत्याशी राकेश मावई, महाराष्ट्र सरकार के पशुपालन एवं खेल मंत्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर विशेष रूप से मौजूद थे। यहां कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रावत ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और जन-जन को भाजपा की षडयंत्रकारी नीति और जनमत को बेचने वाले नेताओं की सच्चाई से वाकिफ कराएं। कार्यक्रम को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रत्याशी राकेश मावई ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे खुद को राकेश मावई मानकर चुनाव मैदान में उतर जाएं और एक-एक सीट पर कांग्रेस को विजयश्री दिलाएं। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने कोविड-19 महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहने हुए थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews