मुरैना में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, आगरा से तीन दिन पहले पहुंची है यहां

मुरैना में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, आगरा से तीन दिन पहले पहुंची है यहां

संजय दीक्षित/मुरैना

मुरैना में इलामपुरा में रहने वाली एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। तीन दिन पहले आगरा से ये अपने पति के साथ मुरैना में आई थी। महिला का पति सब्जी का ठेला लगाकर रोजी रोटी चलाता हैं। डॉक्टरों की टीम ने दो दिन पहले बाहर से आये लोगों की जाँच पड़ताल की और सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें गुरूवार को महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अच्छी बात ये है कि उसके पति सहित पूरे परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं।

इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने पूरे इस्लामपुरा वार्ड 19 को सील कर दिया हैं। कोरोना पॉजिटिव परिवार को जिला अस्पताल में आसोलेटेड किया गया है। कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि शुक्रवार से पूरे बाजार को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 3 मई तक चुनिंदा दुकान और पेट्रोल पंप पहले की तरह खोले जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews