Morena News : एक्सपायरी डेट की दवाइयां देख भड़के RJD, अधिकारी को नोटिस

expiration-Medicine-

मुरैना, संजय दीक्षित। MP के मुरैना (Morena) जिला अस्पताल में रिजीनल जॉइंट डायरेक्टर ए.के दीक्षित (Regional Joint Director AK Dixit in District Hospital) ने औचक निरीक्षण के दौरान क्षय विभाग (Tuberculosis Department) में आज गुरुवार (Thursday) को भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाईयां पकड़ी हैं।

इतना ही नही जब मौके पर दवाईयों (Medicines) के बारे में जानकारी ली गयी तो संबंधित अधिकारी कोई भी जानकारी नही दे सके ।जिसके कारण क्षय विभाग के अधिकारी डॉ बीएल मौर्य को नोटिस जारी किया गया है।जब इस पूरे मामले में क्षय अधिकारी डॉ बीएल मौर्य से जानकारी लेना चाही तो उनका मोबाइल बन्द बताया गया है। दीक्षित के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में सबसे बड़ी लापरवाही सामने आयी हैं।जो दवाईयां मरीजों को निःशुल्क बांटी जानी थी वो दवाईयां एक्सपायरी डेट की मिली हैं।अगर ये दवाईयों संबंधित मरीज को दी जाती तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था।इतनी बड़ी चूक होना कहीं न कहीं विभाग के अधिकारी की लापरवाही को दर्शाता हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews