Morena – 10 साल से फरार लूट-डकैती का आरोपी गिरफ्तार

robber arrested in morena

मुरैना, संजय दीक्षित। आगामी विधानसभा चुनाव (mp byelection 2020) को देखते हुए मुरैना (Morena) में  अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों पर स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ के लिए मुरैना (Morena)  पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया(SP Anurag Sujaniya) के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

इसी तारमत्म्य में थाना प्रभारी चानना को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि स्थाई वारंटी सोनू जाटव, जाटव निवासी गडोरा पुरा थाना सिविल लाइन जिला मुरैना (Morena) शमशाबाद, जिला आगरा उत्तर प्रदेश में अपने घर पर आया हुआ है ।इसी सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के द्वारा किशन सिंह के नेतृत्व में टीम को भेजकर तस्दीक हेतु रवाना किया गया।

जहां मौके पर पहुंचकर स्थाई वारंटी सोनू जाटव पुत्र वेदरिया जाटव निवासी गडोरा पुरा थाना सिविल लाइन को शमशाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (SP Anurag Sujaniya) ने बताया कि सोनू जाटव एक शातिर चोर ,लुटेरा किस्म का अपराधी हैं और लुटेरी गैंग का सदस्य रहा है। जितना माहिर चोरी व नकबजनी में उतना ही माहिर अपना नाम बदलने पर भी हैं।

कई जगह अपने नाम मंजू, संजू, सोनू, मनोज, बताकर छुपता रहा है। इसके विरुद्ध थाना कोतवाली मुरैना में नकबजनी, डकैती जैसे कई स्थाई वारंटी 2010 से पेंडिंग है। आरोपी करीब 10 साल से लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी जैसे मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरी टीम को ₹10,000 देने की घोषणा की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews