
संजय दीक्षित/मुरैना। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करील वाले बाबा के पास से बदमाश संतोष को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफारी गाडी भी बरामद की है। बता दें आरोपी संतोष बीते 24-25 जनवरी की रात अपनी पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था और घटना के बाद से फरार था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने वारदात के 11 दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरण पुलिस ने एक और मामले में 15 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

