Morena News: घटिया निर्माण के चलते गिरी प्राथमिक स्कूल की छत, टला बड़ा हादसा

Morena News: घटिया निर्माण के चलते गिरी प्राथमिक स्कूल की छत, टला बड़ा हादसा

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पहली बरसात में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अरोली बीच का पुरा का शासकीय प्राथमिक स्कूल की छत गिर पड़ी। गनीमत ये रही है कि इन दिनों स्कूलों की छुट्टी चल रही है। जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि कुछ घंटों के अंतराल में 2 कमरों की छत पूरी तरह ढह गई। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”840719103″]

बरसात आते ही बनने लगता है लीकेज

दरअसल, प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की सरकार द्वारा नई बिल्डिंग इन शासकीय स्कूलों को बना कर तो दी जा रही है परंतु इन बिल्डिंगों में गुणवत्ता का ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जा रहा। बता दें कि इस प्रकार का भवन निर्माण अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। जिसके बाद पहली या दूसरी बरसात में ही भवन देने की नौबत आ जाती है या फिर लीकेज बनने लगते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”840718204″]

[dgv_vimeo_video id=”840718398″]

अधिकारी ने दी ये जानकारी

यह बिल्डिंग 7 साल से बंद पड़ी है। स्कूल किसी दूसरी बिल्डिंग में चलता है और इस बिल्डिंग का उपयोग स्कूल प्रशासन द्वारा कई समय से नहीं किया जा रहा। रिपेयरिंग की बात को लेकर बताया कि स्कूल बिल्डिंग पूरे कैसे जर्जर हो चुकी थी और रिपेयरिंग कराने से कोई फायदा नहीं निकलता। जिसकी रिपोर्ट एके पाठक ने जिला कलेक्टर को दे दी है- एके पाठक, डीईओ

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews