सबलगढ़ : खाद्यान्न न मिलने पर किसानों ने किया चक्का जाम

सबलगढ़ : खाद्यान्न न मिलने पर किसानों ने किया चक्का जाम

मुरैना,संजय दीक्षित। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सोसायटियों पर चार माह का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा हैं, लेकिन मुरैना की सबलगढ़ तहसील से एक मामला ऐसा निकल कर रहा है जहाँ चार माह से खाद्यान्न वितरित ही नहीं किया। इसको लेकर किसान आक्रोशित हो गए तथा उन्होंने सबलगढ़ के एमएस रोड पर चक्का जाम कर दिया है साथ ही उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़े… MP School: निजी स्कूलों के लिए बड़ी खबर, 10 फरवरी तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

हम आपको बता दें कि सबलगढ़ तहसील के कुतघान गांव की सोसायटी संचालक ने किसानों को चार माह से खाद्यान्न न मिलने के कारण आज उन्होंने मुरैना से श्योपुर हाईवे पर सड़क की दोनों साइड को ब्लॉक कर दिया जिसके कारण वाहनों की आवजाही रुक गई। यह चक्का जाम कम से कम दो घंटे से ऊपर लगा रहा जिसके बाद कहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर किसानों से बातचीत की मगर किसान उनकी बात मानने को तैयार ही नहीं हुए। फिर जब एसडीएम एलके पाण्डे मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिलाया कि सोसायटी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें उनके हिस्से का खाद्यान्न दिलाया जाएगा। उनके समझाने के बाद तब उन्होंने जाम खोला गया।

यह भी पढ़े…शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रख बनाए जाएंगे नए कानून

[dgv_vimeo_video id=”664835589″]

गौरतलब हैं कि ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि हमारे द्वारा सोसायटी संचालक के खिलाफ शिकायत की गई मगर उसके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया और ना ही हमको खाद्यान्न वितरित किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”664835975″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews