ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

मुरैना। संजय दीक्षित।

पुलिस अधीक्षक असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे।इसी निर्देशन में एसडीओपी एसबीएस रघुबंशी और थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं।जिसमें आरोपी निशार खान पुत्र पप्पू खान उम्र 21 वर्ष नि संतोष नगर बीटीआई रोड भिंड,रंजीत खां पुत्र शमशेर खां उम्र 24 वर्ष नि ग्राम गड़ी बुधारा पोरसा,इशराज खां पुत्र निजाज खां उम्र 22 वर्ष नि ग्राम बिजौली थाना पावई भिंड,सुलेमान पुत्र तांते खां मासुरी उम्र 27 वर्ष नि संतोष नगर भिंड,सलमान पुत्र सलीम खान उम्र 28 वर्ष नि सिलायथा मुरैना और हलीम खां पुत्र हजीज खां उम्र 29 वर्ष नि पुरानी छावनी ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया हैं।आरोपी एटीएम में खड़े होकर कार्ड बदलकर पैसे ट्रांसफर और पैसे निकालने का कार्य करते थे। फरियादियों के द्वारा भिंड, इटावा, अम्बाह, मालनपुर, लहार, मुरैना सहित कई थानों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए गए हैं।आरोपियों के कब्जे से बानमौर में एटीएम से कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 17 हज़ार रुपए और 7 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।आरोपियों ने कई जिलों में ठगी करने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई,सउनि बलवंत सिंह,सउनि धीरज सिंह,आर सत्येंद्र सिंह,आर रामकिशन,आर जितेंद्र सिंह,आर विवेक,आर भूपेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews