सिहोनियां पुलिस ने पाँच हजार के इनामी को देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

मुरैना, संजय दीक्षित। सिहोनियां पुलिस (Sihonian police) द्वारा हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट जैसे 28 संगीन अपराध करने वाला 5 हजार रुपए का इनामी चिन्टू तोमर निवासी छोटी कोंथर थाना पोरसा को अवैध 315 वोर का देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

यह भी पढ़े…Bank jobs 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट्स इस तरह कर सकते हैं आवेदन

बता दे कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जिले मे चलाये जा रहे इनामी फरारी बदमाशों की धरपकड अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोनियां पवन सिंह भदौरिया को सूचना मिलने पर स्वंय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना पर से ग्राम सांगौली के पास से 5000 रु के इनामी व थाना पोरसा से हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आदतन अपराधी चिन्टू उर्फ भगवान सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े…जबलपुर हनीट्रेप मामला: युवती पहुंची थाने, साथी हुए अंडरग्राउंड

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय अंबाह पेश किया गया, आदतन अपराधी चिन्टू उर्फ भगवान सिंह तोमर निवासी छोटी कोंथर पर 28 संगीन अपराध पंजीबध्द हैं जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रु का इनाम घोषित किया गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews