Morena : पुलिसकर्मी को महंगा पड़ा अवैध वसूली करना, VIDEO VIRAL होते ही SP ने किया सस्पेंड

MORENA

मुरैना, संजय दीक्षित।  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena District) में चिन्नोनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह का पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली मजदूर से 200 रुपए वसूलने के वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद मुरैना एसपी (Morena SP) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने हवलदार को सस्पेंड (Suspend) कर दिया।

यह भी पढ़े.. Morena News : मुरैना कलेक्टर का दूसरा एक्शन, 4 और पटवारी निलंबित, मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, चिंनोनि थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह वाहन चालक का रुपए लेने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हवलदार गजेंद्र सिंह ने चिंनोनि थाने क्षेत्र में ईटों का परिवहन (Transportation) कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन चालक को रोककर उसमें सवार लोगों को कार्रवाई की धमकी देते हुए नजर आ रहा है। कार्यवाही के नाम पर डरे सहमे मजदूरों ने ₹200 वाहन चालक को दे दिए।

हवलदार ने ऐसे गरीब लोगों से पैसे ऐंठे हैं जो कि दिनभर मजदूरी करने के बाद एक वक्त की रोटी के लिए अपना पसीना बहाते हैं और अपनी गुजर बसर करते है। जिस समय वाहन चालक 200 रुपए की मांग कर रहा था, उस समय किसी व्यक्ति ने खड़े होकर उनका वीडियो बना लिया और उस वीडियो को वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने पर मुरैना पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (Morena Superintendent of Police Anurag Suzania) ने हवलदार के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में एसपी ने एसडीओपी (SDOP) कैलारसं से गठित घटना की प्राथमिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हवलदार को सस्पेंड किया गया है।सूत्रों के कहना था कि ईंट का परिवहन करने वाले ट्रेक्टर ट्रॉली चालकों से अवैध वसूली का खेल हर रोज चलता हैं।जब पुलिस ही अवैध वसूली करने का कृत्य करेगी तो आम जनता का पुलिस से भरोसा उठ जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews