एसपी की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए की डंप रेत को किया नष्ट

एसपी की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए की डंप रेत को किया नष्ट

मुरैना, संजय दीक्षित| देवगढ़ थाना क्षेत्र के जोरा विकासखंड के ग्राम ताजपुर व उत्तम पुरा के पास करीब लाखों रुपए का डंप रेत पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने तत्परता दिखाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और एसडीओपी शशिभूषण रंघुवंशी के नेतृत्व में फोर्स को रवाना कर करीब साढे सात सो ट्रॉली डंप रेत को नष्ट करवाया गया है।

नष्ट की गई रेत की कीमत करीब 3500000 बताई गई है। यह रेत चंबल नदी से अवैध उत्खनन कर गांव के आसपास डंप किया गया था। जिसको वन विभाग और पुलिस के अमले ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन से डंप रेत को नष्ट करवाया गया। डंप रेत की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

इसके साथ ही महुआ पुलिस ने भी करीब 100 ट्रॉली डंप रेत को नष्ट किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार डंप रेत की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।जो भी इस कार्य मे लिप्त होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews