झलकारी बाई की प्रतिमा पर लेखनी को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव व गोलीबारी, वीडियो वायरल

झलकारी बाई की प्रतिमा पर लेखनी को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव व गोलीबारी, वीडियो वायरल

मुरैना, संजय दीक्षित| Morena News स्टेशन थाना क्षेत्र के मनोहर नगर तुस्सीपुरा में प्रतिमाओं को लेकर दो समाजों के बीच पथराव और गोलीबारी हुई हैं। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी।

जानकारी के अनुसार तुस्सीपुरा में गौशाला की जमीन पर वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति और बाबा अम्बेडकर की मूर्ति दोनो समाज के लोगों ने स्थापित कर दी थी। जिस पर आज वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति के नीचे कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने मूर्ति के चबूतरे के नीचे डॉ बाबा अम्बेडकर पार्क व जय भीम लिखा दिया था। जिसको लेकर माहौर समाज ने नाराजगी जतायी ।

प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि कुछ देर बाद जाटव समाज और माहौर समाज एक दूसरे के आमने सामने हो गए और पथराव व हवाई फायर शुरू कर दिया। डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के पास बनी रेलिंग को तोडने का आरोप एक पक्ष ने लगाया हैं। तो वही झलकारी बाई के चित्र पर पथराव करने का आरोप दूसरे पक्ष ने लगाया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर बुझाकर मामले को शांत कराया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews