मुरैना में फैक्ट्ररी में लगी अचानक भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

मुरैना में फैक्ट्ररी में लगी अचानक भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना-बानमोर कस्बे की औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) में स्थित ग्लोबल बायोफ्यूल्स फैक्ट्री में सोमवार की सुबह अचानक आग (Fire) लग गयी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (fire brigade) की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाया गया।आग लगने से फैक्ट्री में रखे करीब एक लाख रुपए के टायर जल कर खाक हो गए। फैक्ट्री मालिक प्रदीप गोयल ने बताया कि सोमवार की प्रातः 4:00 बजे फैक्ट्री में लेवर काम करने के बाद अपने घर चली गई थी। लेबर ने तपता हुआ लोहा बुझाया की नहीं बुझाया हैं इसकी कोई जानकारी नही है। तपते हुए लोहे की छड़ तथा उसके बगल में रखे टायरो में आग लगने से फैक्ट्री में फैल गयी और आग ने विकराल रूप ले लिया।जिस कारण फैक्ट्री में रखे टायरों में आग लगी गयी।इसमे लेवर की लापरवाही के कारण फैक्ट्री में आग लगी हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews