
MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। क्योंकि इसमें पहले जिन्हें पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था अब उनके नाम हटा दिए गए हैं और दूसरे लोगों के नाम पर मुहर लगाई गई है। जबकि पार्टी द्वारा 230 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद हो रहे विरोध, प्रदर्शन और बगावत को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है।
कुलदीप सिकरवार के समर्थकों में आक्रोश
बता दें कि इस सूची में मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए कुलदीप सिकरवार का भी नाम शामिल है। उनकी जगह अब वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट काटे जाने पर अजब सिंह कुशवाह ने कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी को जिले की सभी सीटों पर हराने का काम करेंगे। वहीं सुमावली विधानसभा से टिकट बदल कर पर कुलदीप सिंह सिकरवार का टिकट काटने पर उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कमलनाथ का पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुलदीप सिकरवार ने भी कमलनाथ पर उनके साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
[dgv_vimeo_video id=”877920014″]
कुलदीप सिकरवार ने लगाए आरोप
कुलदीप सिकरवार ने कहा कि कमलनाथ ने मेरे साथ धोखा किया है। मेरे क्षेत्र की जनता चाहती है कि में चुनाव लड़ूं तो मैं चुनाव लडूंगा। आगे कुलदीप ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत बड़ी गलती की है। अगर, मुझे टिकट नहीं देना था तो नहीं देते और अगर दिया है तो आख़िर क्यों काटा। अब वह (कुलदीप) चुनाव जरूर लड़ेंगे। बाद में देर शाम उन्होंने बीएसपी ज्वाइन कर ली।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”877919606″]
