तहसीलदार ने ठेले वाले से की हाथापाई, सड़क पर मुर्गा बनने को किया मजबूर, वीडियो वायरल

तहसीलदार ने ठेले वाले से की हाथापाई, सड़क पर मुर्गा बनने को किया मजबूर, वीडियो वायरल

मुरैना, संजय दीक्षित। एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री पथ विक्रेताओं के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रहे हैं जिससे वे सशक्त बने, वहीं दूसरी तरफ उनके ही प्रशासनिक अधिकारी उन पथ विक्रेताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अम्बाह में देखने को आया जिसमें यातायात व्यवस्थित करने के नाम पर अतिक्रमण हटवाने गए प्रशासनिक अमले में शामिल तहसीलदार सर्वेश यादव का अमानवीय व्यवहार सामने आया है।

अतिक्रमण हटाने को लेकर एक ठेले वाले के साथ तहसीलदार इतने नाराज हो गए कि धक्कामुक्की और मारपीट की, साथ ही उसपर मुर्गा बनने के लिए दबाव डालने लगे। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि तहसीलदार सर्वेश यादव ने एक ठेले वाले को मुर्गा बनाकर उसके तराजू बांट भी मदालखत दस्ते को जमा करवा दिए। इसके बाद इस पूरे मामले में एसडीएम राजीव समाधियां ने कहा है कि तहसीलदार से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews